देहरा मंडल भाजपा के चुनाव में बवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में जमकर चले घूंसे

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 07:30 PM (IST)

देहरा (विवेक): शुक्रवार को देहरा मंडल भाजपा के चुनाव में 12 कार्यकर्ता अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे तथा 3 दिन की लगातार सर्वसम्मति बनाने की कोशिशें शुक्रवार को भी असफल हो गईं मगर इसके बाद चुनाव स्थल आईपीएच विश्राम गृह देहरा में जो मंजर पेश आया, इस प्रकार का नजारा किसी कुश्ती के अखाड़े में ही देखने को मिलता है। इस मौके पर पहले तो बाहरी व्यक्ति नहीं चलेगा के जबरदस्त नारे लगे और उसके बाद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में जमकर घूंसे चले।

इससे माहौल पूरा दहशत भरा हो गया। हालांकि वहां उपस्थित अन्य लोगों ने इन नेताओं को अलग-अलग किया अन्यथा मामला ज्यादा संगीन हो सकता था। अंतत: वहां हंगामे भरे माहौल में पार्टी प्रभारियों ने 12 नामांकन कर्ताओं से अलग एक पार्टी कार्यकर्ता निर्मल सिंह ठाकुर को देहरा मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News