देहरा की नौशहरा पंचायत के सेना के जवान की लेह में मौत

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 11:27 PM (IST)

देहरा (राजीव): उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत नौशहरा से सेना के जवान मनीष कुमार (26) की लेह में मौत हो गई है। मनीष लेह में तैनात थे। अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि करंट लगने से उसकी मौत हुई है। जवान की पार्थिव देह मंगलवार सुबह उसके गांव नौशहरा पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार मनीष वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। मृतक के पिता मदन लाल लुधियाना में फैक्टरी में कार्यरत बताए जा रहे हैं। मनीष दो बहनों का इकलौता भाई था और अभी अविवाहित था। ग्राम पंचायत नौशहरा के प्रधान अवतार गुलेरिया ने बताया कि मनीष की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जानकारी मिली है कि करंट लगने से मनीष की मृत्यु हुई है। मनीष की मृत्यु का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News