Kangra: हरसर स्कूल में सजी विज्ञान व गणित के वर्किंग मॉडल्स की प्रदर्शनी, प्रिंसिपल ने नवाजे हाेनहार

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 11:50 AM (IST)

ज्वाली: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक भव्य मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए विज्ञान और गणित विषय से संबंधित एक से बढ़कर एक आकर्षक वर्किंग मॉडल्स प्रदर्शित किए।

9वीं से 12वीं तक के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
इस कार्यक्रम में स्कूल की 9वीं से 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक जतिंदर चौधरी ने बताया कि छात्रों ने शिक्षक अंजलि राणा, विजय मनकोटिया, अक्षय कुमार और रवि गुलेरिया के कुशल मार्गदर्शन में अपने क्रिएटिव मॉडल्स तैयार किए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि कठिन माने जाने वाले गणित और विज्ञान विषयों के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ती है।

प्रिंसिपल ने थपथपाई छात्रों की पीठ
स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना समय की मांग है।

ये रहे माैके पर उपस्थित
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश चौधरी के साथ अनीश शर्मा, विजय मनकोटिया, अजय धीमान, कमल कुमार, पूजा, जतिंदर मोहन, शिवेन्द्र जम्वाल, अंजलि राणा, सुरेश कौंडल, जोगिंदर सिंह, अक्षय कुमार, विकास धीमान, रवि गुलेरिया, विजय शास्त्री, मोनिका, अभिषेक चौधरी, अरुण पगरोत्रा, अंजलि पगरोत्रा, शालू और मोनिका सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News