Kangra: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बदली DElEd प्रवेश परीक्षा की तिथि, जानें अब किस दिन होगा एग्जाम
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 07:19 PM (IST)
धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड सांझा प्रवेश परीक्षा-2026 की तिथि में बदलाव किया है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 31 मई को आयोजित की जानी थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।
बोर्ड द्वारा जारी नए शैड्यूल के अनुसार अब यह प्रवेश परीक्षा 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए तय किए गए अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी, उनमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते 31 मई को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर अब 17 जून 2026 को करवाने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए बोर्ड की वैबसाइट का अवलोकन करते रहें।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

