Kangra: चरस तस्करी के आरोप में एक और गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 10:07 PM (IST)

लंबागांव: लम्बागांव पुलिस ने रविवार को चरस तस्करी के आरोप में हिरासत में लिए गए बैजनाथ के नगेहड़ क्षेत्र के सुरिंदर कुमार के पुलिस रिमांड में किए गए खुलासे के आधार पर एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस रिमांड के बीच सुरिंदर कुमार ने पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में बताया कि उसने जिला मंडी की बालीचौकी तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भाओगी के रहने वाले 53 वर्षीय दिलीप सिंह पुत्र लाल सिंह से पुलिस द्वारा बरामद की गई चरस खरीदी थी।

चरस मामले में एक किलो 117 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार आरोपी सुरिंदर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मंडी जिला में दबिश दी व दिलीप सिंह को हिरासत में लेकर लम्बागांव लाया गया। दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ किए जाने पर बड़े नैटवर्क पर से पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस द्वारा चरस सप्लाई करने के आरोप में हिरासत में लिए गए दूसरे व्यक्ति दिलीप को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा द्वारा की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News