Mandi: सरकाघाट में 28-29 मई को नहीं होंगे ड्राइविंग लाइसैंस ट्रायल और वाहनों की पासिंग, जानें क्या है वजह

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 04:13 PM (IST)

सरकाघाट (महाजन): मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और तैयारियों के चलते प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यहां 28 और 29 मई को निर्धारित किए गए ड्राइविंग लाइसैंस ट्रायल और वाहनों की पासिंग प्रक्रिया को आगामी आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

एसडीएम एवं पंजीकरण व अनुज्ञापन प्राधिकारी सरकाघाट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने और प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण इन प्रक्रियाओं को फिलहाल टालना पड़ा है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रद्द किए गए ड्राइविंग ट्रायल और वाहनों की पासिंग के लिए नई तिथियों की घोषणा बहुत जल्द अलग से की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि वे नई तिथियों के ऐलान तक प्रशासन के साथ सहयोग करें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News