मंडी-कुल्लू हाईवे पर पत्थर गिरने से यातायात हो रहा बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 11:21 AM (IST)

नगवाईं (ब्यूरो) : मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पत्थर गिरने के कारण यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। हाईवे के विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर पहाड़ से पत्थर गिरने के चलते सड़क को कई बार एहतियातन बंद करना पड़ रहा है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सड़क से मलबा और पत्थर हटाने का कार्य भी आवश्यकतानुसार किया जा रहा है, ताकि यातायात को सुरक्षित ढंग से बहाल किया जा सके।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा संबंधित विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम और पहाड़ी क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए हाईवे पर यातायात सामान्य होने में समय लग सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News