Sirmaur: नाहन में विजिलैंस की बड़ी कार्रवाई, वन निगम का डिवीजनल मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2024 - 06:47 PM (IST)

नाहन (आशु): जिला मुख्यालय नाहन में विजिलैंस की टीम ने राज्य वन निगम लिमिटेड के डिवीजनल मैनेजर अश्वनी कुमार वर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार वर्मा ने शिकायतकर्ता वन निगम के एक ठेकेदार से 67 लाख रुपए के बकाया बिलों को पास करने की एवज में 2 प्रतिशत कमीशन की डिमांड की थी। इसके साथ ही बिलों को पास न करने की धमकी भी दी।

ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलैंस नाहन से की। विजिलैंस टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी डिवीजनल मैनेजर की मांग के अनुसार उसे 50000 रुपए की पहली किस्त दी तो विजिलैंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोचा लिया। उधर, स्टेट विजिलैंस की एसपी अंजुमन आरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को 50000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News