Sirmour: नाहन में चिट्टे की खेप बरामद, स्कूटी सवार 2 युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 09:43 PM (IST)
नाहन (आशु): जिला सिरमौर की डिटैक्शन टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.68 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद कर 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डिटैक्शन टीम नाहन गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 2 युवक स्कूटी पर कालाअम्ब की ओर से नाहन की तरफ मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क कालाअम्ब–नाहन पर कांगनीवाला नेचर पार्क के समीप स्कूटी को रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 6.68 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
आरोपियों की पहचान भानु गर्ग पुत्र सुभाष गर्ग निवासी शिमला रोड नाहन और अभिमन्यु ठाकुर पुत्र स्व. मनीष ठाकुर निवासी वार्ड नंबर 8, पक्का टैंक नाहन के रूप में हुई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना नाहन में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस मामले में पूरे नैटवर्क को खंगालने में जुटी है।

