शादी का झांसा देकर महिला से 8 साल तक किया गंदा काम

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 07:27 PM (IST)

पांवटा साहिब: उपमंडल में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला से शादी का झांसा देकर 8 साल तक दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस मेंं दी शिकायत में बताया कि कोटड़ी ब्यास के एक व्यक्ति ने पहले उसे शादी के झांसे लिया और 8 साल तक दुराचार करता रहा। जब महिला के पिता ने शादी करने को कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला की शादी वर्ष 2016 में एक अन्य व्यक्ति के साथ  करवाई गई लेकिन उक्त व्यक्ति फिर भी फोन पर बात करता रहा, जिस पर महिला 3 महीने बाद फिर ससुराल छोड़कर अपने मायके आ गई।

उत्तराखंड के एक होटल में फिर किया दुराचार
इसके बाद वह उसे उत्तराखंड के विकासनगर में एक होटल में ले गया तथा वहां पर उससे दुराचार किया। इस दौरान भी व्यक्ति ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पांवटा साहिब के डी.एस.पी. प्रमोद चौहान ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News