ड्यूटी से नदारद रहने पर 8 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी, मांगा स्पष्टीकरण

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 09:11 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): बी.आर.सी.सी. ऑफिस नगरोटा बगवां में समग्र शिक्षा कांगड़ा स्थित धर्मशाला जिला प्रोजैक्ट ऑफिसर के औचक निरीक्षण में 9 में से 8 कर्मी ड्यूटी से नदारद पाए गए हैं। प्रोजैक्ट ऑफिसर ने इन कर्मियों को नोटिस जारी कर 2 दिन के भीतर जवाब मांगा है। 1 जून को समग्र शिक्षा के जिला प्रोजैक्ट ऑफिसर ने बी.आर.सी.सी. ऑफिस नगरोटा बगवां का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 8 कर्मी गैर-हाजिर थे। अब उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमों के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। समग्र शिक्षा के जिला प्रोजैक्ट अधिकारी विनोद चौधरी ने पुष्टि करते हुए कहा कि 1 जून को करीब 2:30 बजे बी.आर.सी.सी. ऑफि स नगरोटा बगवां के विजिट के दौरान 8 कर्मी गायब थे। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News