Kangra: एसआईआर पर भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रही कांग्रेस : विनय

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 05:45 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भ्रम फैलाकर चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया है। इसमें यह सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी पात्र मतदाता का नाम न कटे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न रहे। विनय शर्मा ने दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस रैली को लेकर सुक्खू सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों के वेतन और विकास कार्यों को लेकर चुनौतियां हैं, ऐसे में सरकारी बसों, अधिकारियों और संसाधनों का इस्तेमाल राजनीतिक रैली के लिए करना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर चुनाव आयोग को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का जवाब भी जनता को देना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News