धर्मशाला कॉलेज में विभिन्न संकाय में 248 सीटें खाली

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 06:22 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला कॉलेज में बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम प्रथम वर्ष में तीसरी मैरिट सूची के बाद भी करीब 248 सीटें खाली रह गई हैं। सबसे अधिक सीटें संस्कृत विषय में खाली रही हैं। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक इन खाली सीटों पर विद्यार्थी तभी आवेदन कर पाएंगे जब विश्वविद्यालय आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ाएगा। एजुकेशन में 80 सीटों में से 17 सीटें खाली हैं। जे.एम.सी. में 13, म्यूजिक (आई.) में 26, म्यूजिक (वी.) में 22, साइकोलॉजी में 26, पब्लिक एड. में 14, संस्कृत में 66, स्क्लपचर 14, बॉटनी में 17, जियोलॉजी में 23 व जूलॉजी में 10 सीटें खाली रह गई हैं। धर्मशाला कॉलेज प्राचार्य डा. राजेश शर्मा ने कहा कि प्रथम वर्ष में विभिन्न संकाय में कई सीटें खाली रह गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News