Kangra: सिविल लाइन में गहनों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 09:53 PM (IST)
धर्मशाला (ब्यूरो): पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आते सिविल लाइन में गहनों की चोरी का मामला पेश आया है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन धर्मशाला निवासी ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कर बताया है कि वह एक फरवरी 2026 को अपने ससुराल चम्बा से धर्मशाला लौटी थीं। वह अपने साथ एक बैग में कुछ आभूषण लेकर आई थीं, जिनमें लगभग 5 तोला वजन का एक सोने का सैट, 2 हीरे की अंगूठियां तथा एक हीरे का ब्रेसलेट शामिल था। शिकायत के अनुसार उक्त आभूषण घर में रखे एक छोटे पाऊच से चोरी हो गए। घटना 1 से 11 फरवरी तक की अवधि से संबंधित बताई जा रही है। उधर, पुलिस विभाग कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला की टीम को उचित जांच-पड़ताल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

