Kangra: मां बगलामुखी के दर्शनों को आए हमीरपुर के ITBP जवान की मौत, पैर फिसलने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 07:53 PM (IST)

हरिपुर (गगन): देहरा के बनखंडी क्षेत्र में स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए आए एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजीव निवासी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है, जो आईटीबीपी में कार्यरत बताया जा रहा है। जानकारीअनुसार राजीव अपनी मां और भाई के साथ मां बगलामुखी के दरबार में माथा टेकने तथा हवन-पूजन करवाने के लिए आए थे। मंगलवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी हरिपुर इंस्पैक्टर महिंद्र सिंह और चौकी रानीताल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने से गिरने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मयंक चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News