Kangra: चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 07:27 PM (IST)
ठाकुरद्वारा (गगन): पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत 41.40 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनमोहन सिंह उर्फ बीरू (22) निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 15 मई को सीआईए टीम नूरपुर ने भदरोया में एक घर से सिलाई मशीन के नीचे छिपाकर रखी गई 41.40 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही मां-बेटे को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस ने नशे के स्रोत से जुड़ी कड़ियों को जोड़ते हुए एक और आरोपी को दबोचा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशा तस्करी नैटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

