Kangra: घर में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दबिश दी तो मिली चिट्टे की खेप...महिला सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 11:45 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पालमपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नगरी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला सहित तीन आरोपियों को 16.06 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने नगरी में रहने वाली प्रिया देवी नामक महिला के घर पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर से 16.06 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद की। पुलिस ने मौके पर ही नशे की खेप को जब्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज इस संदर्भ में तीनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 29-61-85 के तहत पुलिस थाना पालमपुर में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। कांगड़ा जिला पुलिस ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News