Kangra: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 10:00 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय योल को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय योल के प्रधानाचार्य संजीव राणा ने शिकायत दर्ज करवाई कि विद्यालय को ई-मेल के माध्यम से खालिस्तान नैशनल आर्मी के नाम से बम धमाके की धमकी दी गई है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि ई-मेल के जरिए अन्य सरकारी संस्थानों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना धर्मशाला में एफआईआर दर्ज करके और 353(1)(b) के तहत मामले कि छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा धमकी भरे ई-मेल के स्रोत और इसके पीछे शामिल लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच एसआई अविंदर सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी योल द्वारा की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News