Kangra: दलाईलामा से मिले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 11:03 PM (IST)
धर्मशाला (नितिन): मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सपरिवार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि भारत ने हमेशा दलाईलामा का समर्थन किया है और भविष्य में भी यह समर्थन जारी रहेगा। उन्होंने दलाईलामा के शांति, करुणा और मानवता के संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रेरणादायक बताया।

