Kangra: मंडी के बुजुर्ग ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, टांडा में मौत
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 05:10 PM (IST)
कांगड़ा (कालड़ा): मंडी जिला के सरकाघाट थाना के अंतर्गत 61 वर्ष की व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से उपचार के दौरान डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई। पुलिस जानकारी अनुसार गत दिवस इस व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसके परिजन उसे उपचार के लिए सरकाघाट हॉस्पिटल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे टांडा मैडीकल कॉलेज भेज दिया। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

