Kangra: दलाईलामा से मिले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 07:14 PM (IST)

धर्मशाला (नितिन): तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने मंगलवार को मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास पर भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान देश-विदेश से आए 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने भी दलाईलामा के दर्शन किए। मुलाकात के दौरान दलाईलामा ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि यहां विभिन्न धर्मों को मानने की आजादी अत्यंत उत्कृष्ट है। उन्होंने कहा कि भारत की यह परंपरा न केवल उसके लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाती है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि भारत में इस तरह की स्वतंत्रता देखकर उन्हें गहरी प्रसन्नता होती है।

वहीं, जगदीप धनखड़ ने इस अवसर को अपने जीवन का एक सौभाग्यपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के साथ विश्व के एक महान आध्यात्मिक नेता से प्रत्यक्ष रूप से मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह मुलाकात न केवल आपसी सम्मान और संवाद का प्रतीक रही, बल्कि भारत की आध्यात्मिक विरासत, सहिष्णुता और ज्ञान परंपरा को भी उजागर करती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News