सुकेत देवता मेला से ठीक पहले ध्यान में गए देव बाला टिक्का हलेल

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2019 - 08:05 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश को देव भूमि कहा जाता है क्योकि यहां पर अनेक देवी-देवता वास करते हंै और सभी देवी-देवता अपने-अपने रीति-रिवाज के लिए प्रसिद्ध हैं। सुकेत देवता मेला 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा लेकिन मेला शुरू होने से ठीक पहले क्षेत्र के देव बाला टिक्का हलेल ध्यान में चले गए हैं। जानकारी देते हुए सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने कहा कि देव बाला टिक्का हलेल ने अचानक से अपने गुर के माध्यम से ध्यान अवस्था में जाने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि देव बाला टिक्का हर वर्ष अन्य देवी-देवताओं की तरह केवल भाद्रपद माह में ही ध्यान अवस्था में रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर से देवता मेला को लेकर स्थिति पहले नवरात्र की सुबह स्पष्ट होगी। अभिषेक सोनी ने कहा कि देव आज्ञा का पालन करते हुए अब देवता को अगले देव आदेशों तक ध्यान अवस्था में रखा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News