होटल के कमरे में अंगीठी जलाना युवक को पड़ा महंगा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 08:22 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा जिले के पुखरी में कोयले की गैस लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लचोड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुखरी में होटल लीज पर ले रखा है। वीरवार रात को उसका 23 वर्षीय बेटा होटल के एक कमरे में अंगीठी जलाकर आग सेंक रहा था। इस दौरान कोयले की गैस लगने से वह बेसुध हो गया। सुबह जब परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक बेसुध पड़ा था। उसे तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का नागरिक अस्पताल डल्हौजी में पोस्टमार्टम किया गया। एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News