Una: बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, 2 लाेग घायल
punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 03:28 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत चक्कसराय के समीप बसूणी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे घुंघराला में हुआ, जहां एक बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक और स्कूटी सवार 2 युवक घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद घायलाें काे सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक काे मृत घोषित कर दिया। वहीं स्कूटी सवार दोनों घायलाें का उपचार किया जा रहा है। मृतक की पहचान मदन लाल (55) पुत्र सिक्ख निवासी बड़ोह चक्कसराय के रूप में की गई है, जबकि घायलाें में केशव ठाकुर (21) व विशाल ठाकुर (24) पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी बसूणी (चक्कसराय) शामिल हैं।
थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है तथा बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।