Una: लालसिंगी गोलीकांड मामले में आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 10:57 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): ऊना के निकट लालसिंगी में हुए गोलीकांड और तेजधार हथियारों से हमले के मामले में एक आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने 19 नवम्बर को हुए मामले में 307 के तहत आरोपी बनाए गए आकाश ने आत्मसमर्पण किया है जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी कई दिनों से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी आकाश पर धारा 307 के तहत केस दर्ज है। अब आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News