18 दिन बाद दक्षिण अफ्रीका से लंज पहुंचा मर्चैंट नेवी कर्मी का शव, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्रि

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 12:21 AM (IST)

लंज (सुदर्शन): शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लंज के मनोज कुमार (52) की मृत्यु 18 दिन पहले 23 मई को साऊथ अफ्रीका में हुई थी, जिनका शव बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा। मनोज कुमार पहले भारतीय नौसेना में थे, वर्तमान में मर्चैंट नेवी में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार अमरीका से समुद्री जहाज से नीदरलैंड होते हुए वापस आ रहे थे कि उनकी तबीयत खराब हो गई। ऐसे में हैलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें साऊथ अफ्रीका के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था लेकिन 23 मई को उनका निधन हो गया था। बुधवार को उनका शव 18 दिन बाद घर वापस लाया गया। उनके परिवार में पत्नी व 2 बेटियां सिमरन व शैली हैं। बड़ी बेटी सिमरन ने अपने पिता को मुखाग्रि दी। मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत पीपीई किट पहनकर किया गया। लंज खास के पूर्व प्रधान रमेश चंद ने अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी प्रदान की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News