Kangra: पहलगाम आतंकी हमले के विराेध में लंज में निकाली आक्रोश रैली, पाकिस्तान का पुतला फूंका
punjabkesari.in Tuesday, Apr 29, 2025 - 06:54 PM (IST)

लंज (सुदर्शन): श्रीनगर के पहलगाम में हुए नरसंहार की ज्वाला पूरे देश में भड़क उठी है। इसके चलते प्रदेश और जिला कांगड़ा भी इस नरसंहार की ज्वाला में तपा हुआ है। आज शाहपुर के चंगर क्षेत्र लंज में लंज व्यापार मंडल, चंगर संघर्ष समिति, दशहरा कमेटी लंज, विश्व हिंदू परिषद व आर.एस.एस. व स्थानीय लोगों व महिलाओं ने लंज में आक्रोश रैली निकाली। रोष के चलते लंज बाजार एक घंटे के लिए बंद रखा गया। रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। लंज मुख्य चौक पर पाकिस्तान का पुतला जला कर रोष व्यक्त किया गया।
व्यापार मंडल लंज के प्रधान नसीब राणा ने कहा कि जो श्रीनगर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों को मारा गया, उसका बदला लिया जाए। जन्म सिंह गुलेरिया अध्यक्ष चंगर संघर्ष समिति ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विनोद कुमार प्रधान दशहरा कमेटी लंज, रणजीत शर्मा, विहिप, अमी चंद, आरएसएस ने कहा कि निर्दोष हिन्दू पर्यटकों की हत्या कर आतंकवादियों ने जघन्य अपराध किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here