पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को बहुचर्चित सीडी मामले में कोर्ट ने दी क्लीन चिट

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 11:10 AM (IST)

सोलन (ब्यूरो): पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को बहुचर्चित सीडी मामले में स्पैशल कोर्ट ने क्लीन चिट दी है। इस मामले में वीरेंद्र कश्यप को बरी किया गया है। न्यायालय का फैसला आने के बाद रविवार को वीरेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत में इसे राजनीतिक विरोधियों का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि 2009 में विरोधियों ने उनके राजनीतिक भविष्य कलंकित करने के लिए यह षड्यंत्र रचा था, इससे नुक्सान भी हुआ। अब कोर्ट से उन्हें न्याय मिला है और सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि 2009 में जब वह लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी बनने की कोशिश कर रहे थे तो एक दिन राजनीतिक द्वेष के चलते कुछ लोगों ने उनके साथ यह खेल खेला था, जिसमें वे कामयाब नहीं हो पाए। विरोधियों ने इसे कई जगह इस्तेमाल किया और इससे नुक्सान भी हुआ है। कश्यप ने कहा कि पार्टी ने 2009 और 2014 में भी उन्हें लोकसभा की टिकट दी और वह जीतने में कामयाब रहे। इस मौके पर मौजूद केस की पैरवी करने वाले एडवोकेट सुधीर ठाकुर ने कहा कि एक फर्जी सीडी तैयार की गई थी, जो 17 अप्रैल 2009 की बताई गई और इसे 5 फरवरी 2010 को जारी किया गया। 2014 को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया था। कोर्ट ने इस सीडी को सही नहीं पाया और इसमें छेड़छाड़ से भी इंकार नहीं किया। कश्यप ने कहा कि इस मामले में एसआईटी गठित की गई थी। जांच के बाद पाया गया कि इसमें केस नहीं बनता, क्योंकि उस समय वह किसी पद पर नहीं थे। कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस मामले को चुनौती दी गई थी। 

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि जिस समय यह घटना घटी, उस समय प्रदेश में भाजपा सरकार थी। उसके पश्चात वह सांसद बन गए। इस कारण मामले की जांच ठीक से नहीं हो सकी। इस पर सरकार की ओर से दायर शपथ पत्र के अनुसार सितम्बर 2014 में उनके खिलाफ विजीलैंस विभाग ने मामला दर्ज किया। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सितम्बर 2014 में विजीलैंस विभाग ने केस दर्ज करके फिर जांच की। उन्होंने जांच में भी पूरा सहयोग दिया, ताकि सच सामने आ सके। कोर्ट में 31 लोगों की गवाही हुई और इसके बाद उन्हें बाइज्जत बरी किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News