भाजपा प्रत्याशी पर निजी हमला करने से बाज आएं कांग्रेस, भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति बन चुकी है : विनोद ठाकुर

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 06:08 PM (IST)

शिमला : भाजपा ने कांग्रेस को मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर पर व्यक्तिगत बयानबाजी करने से बाज आने की चेतावनी दी है। कांग्रेस विधायक ने ब्रिगेडियर पर अटल टनल और फोरलेन के नाम पर पैसे खाने का आरोप लगाया था जिस पर आज भाजपा के प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कांग्रेस के रग-रग में भ्रष्टाचार की परंपरा बसी है। पिछली कांग्रेस की सरकारों में ही पैसे खाने का धंधा बन चुका था, जिसे विक्रमादित्य भूल चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने सेना में रहकर देश की रक्षा की और अब जनसेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। मंडी संसदीय उपचुनाव में प्रतिभा सिंह की हार सामने देख विक्रमादित्य सिंह भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर पर निजी हमला कर रहे हैं। जिसका जवाब दो नवंबर को निकलने वाले परिणाम में 17 विधानसभा क्षेत्रों की जनता देगी। भाजपा नेता ने विक्रमादित्य को चेतावनी देते हुए कहा कि हमें छेड़ना मत, छेड़ेगे तो छोड़ेंगे नहीं। भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व से पूरी तरह डर चुके हैं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनता का दर्द समझते है और प्रत्येक व्यक्ति के साथ आत्मयता रखते है ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News