कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश को पीछे धकेलने का एजैंडा : अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 11:45 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को बसदेहड़ा व सलोह में एससी मोर्चा के सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र व महिलाओं के प्रति कांग्रेसी नेताओं के अभद्र बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा जहां एक तरफ विकास की बात करती है तो वहीं कांग्रेस सदा ही देश को पीछे ले जाने की सोच रखती है। हाल ही में जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश को पीछे ले जाने का इनका एजैंडा फिर से देखने को मिला। आज की कांग्रेस है, उसके पास न तो देश हित की नीतियां हैं और न ही देश के निर्माण का विजन इनके पास हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है जो सोच आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ झूठे दावों-वायदों का पुलिंदा मात्र है। कांग्रेस ने 60 वर्षों में देश को सिर्फ छला है और इसी वजह से अब जनता इनके बहकावों में नहीं आने वाली है। इनके पूरा का पूरा घोषणा पत्र उनके मौजूदा क्रिया कलापों के विपरीत है। महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस के शीर्ष से लेकर गली के नेता आए दिन महिलाओं के बारे में कैसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं यह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से लेकर अन्य महिला सांसदों पर जो टिप्पणी की वह उनकी महिला विरोधी सोच को दिखाता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि न्याय पत्र लाने वाली कांग्रेस यह क्यों नहीं बताती कि पिछले 7 दशक में देश के साथ सबसे ज्यादा अन्याय करने वाली कांग्रेस पार्टी ही है। इनके किए घोटाले, अत्याचार, थोपे आपातकाल को देश आज भी नहीं भूला है। यह लोग भारत के टुकड़े करना चाहते हैं और इस घोषणा पत्र में मानसिकता दिखती है कि देश को पीछे कैसे ले जाना चाहते हैं। जैसे देश की निगाहों में कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है उसी तरह इनका घोषणा पत्र भी सिर्फ खोखली बातों का पुलिंदा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज देश में कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। पहली बात तो कोई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जता रहा। दूसरे इनके कई नेताओं को जिन्हें टिकट मिल रही है वह वापस कर रहे हैं क्योंकि इन्हें पता है कि आएगा तो मोदी ही। आज देश भर में कांग्रेस का टिकट वापस करने की होड़ सी लग गई है। यह कांग्रेस पार्टी और इनके कुप्रबंधन को दर्शाता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के बस नारे लगाए लेकिन जब एक गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना तो 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर आए। 80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनैक्शन, 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत एक अकल्पनीय विकास यात्रा पर है और आज देश को निरंतरता और स्थिरता को बनाए रखने की जरूरत है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News