कांग्रेस का अन्य दलों के साथ दिखावे मात्र का गठबंधन : अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 06:54 PM (IST)

बिलासपुर (रामसिंह): केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल व युवा सेवाएं मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का अन्य दलों के साथ दिखावे मात्र का गठबंधन है। पंजाब में कांग्रेस आप से अलग है तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस से दूरी बनाए रखी है। कांग्रेस की हालत यह है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया जबकि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश छोड़कर वायनाड जाना पड़ा है। कांग्रेस को कथित आतंकी संगठनों का समर्थन करने वाले दलों का सहारा लेना पड़ रहा है जो देशहित में नहीं है। अनुराग सिंह ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस का मतलब आरएसबीपी अर्थात राहुल, सोनिया, बाड्रा व प्रियंका पार्टी है। यह पार्टी परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर भारत को जोड़ने नहीं बल्कि तोड़ने एवं खंड-खंड करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

चुनाव घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी को सताने लगी महिला सम्मान की याद
बिलासपुर व टाली में भाजपा त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल की हैं जो स्पष्ट रूप से सभी के सामने हैं। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि संसदीय चुनाव घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी को महिला सम्मान की याद सताने लगी है जबकि वास्तव में यह महिलाओं का अपमान करने में कोई कमी नहीं रख रहे हैं। कांग्रेस के लोग कभी कंगना रणौत तो कभी एश्वर्या राय को गालियां देकर अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं।

सुक्खू एक जिम्मेदार ओहदे पर, सोच-विचार के बाद ही कुछ कहें
अनुराग ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि सुक्खू एक जिम्मेदार ओहदे पर हैं इसलिए उन्हें सोच-विचार के बाद ही कुछ कहना चाहिए। उन्हें 15 करोड़ रुपए में बिकने को लेकर तथ्य पेश करने चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News