Congress ने शुरू किया कांग्रेस डिजिटल साथी अभियान, राठौर ने शिमला में Launch की App

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 08:24 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): डिजिटल युग में कांग्रेस भी लोगों को अपने साथ जोड़ने और अपने विचारों को लोगो तक पहुंचने के लिए डिजिटल का सहारा ले रही है। इसके तहत वीरवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने हिमाचल कांग्रेस डिजिटल साथी अभियान शुरू किया। इसके तहत व्हाट्सएप नम्बर 78142-39768 पर खुद को पंजीकृत कर इस एप से जुड़ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कांग्रेस कार्यालय में इस एप को लॉन्च किया और अधिक से अधिक युवाओं से इस एप से जुड़ने का आह्वान किया।
PunjabKesari, Kuldeep Rathore Image

पहले चरण में जोड़े जाएंगे 5 हजार कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि आज देश मे ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश में कुछ लोग व पार्टियां कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार में लगी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में इसमें पार्टी के 5 हजार कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे। इस ग्रुप में वे आम लोग भी जुड़ सकते हैं जो पार्टी की विचारधारा रखते हों। उन्होंने कहा कि जनहित में आवाज उठाएं, प्रदेश हित में कुछ कर दिखाएं व बनिये हिमाचल कांग्रेस डिजिटल साथी के नाम से पार्टी का यह एक कारगर अभियान साबित होगा। उन्होंने इस अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस आईटी सैल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक युग में अपनी या किसी भी समस्या को सोशल मीडिया द्वारा आगे रखने का एक सशक्त माध्यम है।
PunjabKesari, Abhishek Rana  Image

अभियान का उद्देश्य युवाओं व महिलाओं को जोड़ना : अभिषेक राणा

इस अवसर पर कांग्रेस आईटी सैल के प्रभारी अभिषेक राणा ने कहा कि यह अभियान कारगर सिद्ध होगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं व महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जो इसके माध्यम से पार्टी की विचारधारा व कांग्रेस सरकार के माध्य्म से किए गए विकास कार्यों को सोशल मीडिया द्वारा प्रचारित करेंगे। इसमें पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों से भी लोगों को अवगत करवाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News