हिमाचल निकाय चुनाव: BJP ने कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया शराब बांटने का आरोप, चुनाव आयोग को सौंपी शिकायत

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 09:36 AM (IST)

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों सहित कुल 51 शहरी निकायों के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वही, इसी बीच नगर परिषद क्षेत्र नाहन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के प्रत्याशी पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब वितरण करने और चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए हैं।

भाजपा ने इस मामले में राज्य चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन को औपचारिक शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इन आरोपों के बाद नाहन में सियासी पारा चढ़ गया है।

यह भी पढ़ेंः- Himachal Nikay Chunav 2026 Live : हिमाचल के 51 शहरी निकायों में मतदान जारी, लोगों में भारी उत्साह


बता दें कि प्रदेश के 51 शहरी स्थानीय निकायों में स्थानीय सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। राज्य के चार नगर निगमों मंडी, सोलन, धर्मशाला और पालमपुर सहित कुल 25 नगर परिषदों और 22 नगर पंचायतों में मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News