ओकओवर व सचिवालय आने वाले फरियादियों को मिला विजिटर रूम, CM जयराम ने किया लोकार्पण

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 08:51 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर और प्रदेश सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर मिलने के लिए आने वाले फरियादियों के लिए सरकार ने छत की सुविधा उपलब्ध करवाई है। यानी प्रदेश के विभिन्न भागों से जो लोग अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास या फिर सचिवालय में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से मिलना चाहते हैं, उनके लिए विजिटर रूम का निर्माण किया गया है। इस रूम में मुख्यमंत्री के चैंबर और लोगों को बैठने की सुविधा के अलावा सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था भी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को इन प्रतीक्षा कक्षों का लोकार्पण किया।

ओकओवर में 250 लोगों के बैठने की क्षमता
उन्होंने कहा कि ओकओवर में भी अपने कार्यों को लेकर आने वाले आंगतुकों को मिलने के लिए उपयुक्त स्थान न होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इन आंगतुकों के लिए विजिटर रूम बनने से यहां आने वाले लोगों को सुविधा होगी। ओकओवर स्थित विजिटर रूम में 250 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें लोगों की सुविधा व आराम के लिए लोर हीटिंग प्रणाली स्थापित की गई है। आंगतुक क्षेत्र के प्रथम लोर में 100 लोगों के बैठने की क्षमता के अलावा मुख्यमंत्री चैंबर, प्रतीक्षा कक्ष और शौचालय हैं। उन्होंने कहा कि सचिवालय स्थित आंगतुक विजिटर रूम में 100 लोगों के बैठने की क्षमता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News