भाजपा का 60 सीटें जीतने का दावा मुंगेरी लाल का हसीन सपना : वीरभद्र सिंह

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2016 - 05:30 PM (IST)

शिमला: 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी फिर से सरकार बनाएगी। भाजपा चुनाव को लेकर बेवजह ही शोर मचा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जिन 60 सीटों के आने का दावा कर रहे हैं, वे सिर्फ मुंगेरी लाल का हसीन सपना है। यह बात लिफ्ट कार पार्किंग के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कही। इस दौरान सी.एम. ने कहा कि भाजपाई विकास को लेकर कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं मगर जनता सब जानती है कि प्रदेश का विकास किसने किया है। 

चार्जशीट मामले में सी.एम. ने कहा कि वह आरोपों से डरते नहीं हैं। अगर भाजपा के आरोप झूठे निकले तो चार्जशीट बनाने वाले नेताओं पर मानहानि का दावा करेंगे। सचिवालय में ट्रांसफर माफिया के सक्रिय होने के आरोपों को सी.एम. ने निराधार करार दिया। उन्होंने कहा कि सचिवालय में कर्मचारियों व अफसरों की ट्रंासफर के पीछे कोई माफिया नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News