अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में होगी 15 देशों की भागीदारी : मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2023 - 11:38 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार 15 देशों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि पहली बार कुल्लू दशहरा में इतने देशों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के एम्बैसेडर को कुल्लू दशहरे में आने का न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि मानसून की भारी वर्षा के कारण प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रदेश अपने पांव पर फिर से खड़ा हो रहा है तथा देश-विदेश के सैलानियों के लिए कुल्लू तैयार है। उन्होंने कहा कि यह वही कुल्लू है, जो प्राकृतिक आपदा के बाद सबसे अधिक प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि अपने जीवन काल में ऐसा तबाही का मंजर पहले कभी नहीं देखा। 

मंत्रिमंडल विस्तार जब होगा, उसकी सूचना दे दी जाएगी 
प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तो पूरा देश सत्य की असत्य पर जीत विजय दशमी पर्व को मना रहा है, ऐसे में वह इस शुभ अवसर पर राजनीति की बात नहीं करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार जब भी होगा, उसकी सूचना दे दी जाएगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News