आधुनिक तकनीक से जोड़े जाएंगे हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र : सुखविंदर सिंह
punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 07:06 PM (IST)

काजा (ब्यूरो): हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों के विकास को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा और यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कई घोषणाएं भी कीं तथा कहा कि स्पीति घाटी में 4जी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे में जनजातीय क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियों को जाना और विश्वास दिलाया कि वह उनकी मुश्किलों का समाधान करने ही स्पीति घाटी के दौरे पर आए हैं। इससे पहले शुक्रवार सायं ढंखर गोम्पा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह गोम्पा में एक होस्टल के निर्माण और पेयजल योजना की घोषणा कर चुके हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री जनजातीय क्षेत्रों के लिए विशेष लगाव और स्नेह रखते हैं। वह अपने छात्र जीवन के समय से जनजातीय क्षेत्र में आ रहे हैं, इसलिए जानते हैं कि पहाड़ के लोगों का जीवन पहाड़ जैसा ही होता है। चीन सीमा से सटा लाहौल-स्पीति जिला सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने यहां 76वां हिमाचल दिवस मनाकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कूटनीतिक संदेश दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here