CM जयराम ने केंद्र के सामने रखीं हिमाचल की ये 2 बड़ी मांगें

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 11:26 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 3 केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद, डा. रमेश पोखरियाल निशंक एवं स्मृति ईरानी से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक से प्रदेश में और केंद्रीय विद्यालय खोलने एवं प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा के विस्तार के लिए एक और केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से भी विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की।
PunjabKesari, Central Minister And CM Image

इसी तरह केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से भी मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विषयों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने तीनों केंद्रीय मंत्रियों को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। तीनों केंद्रीय मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं में प्रदेश की हरसंभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सभी मंत्रालयों से प्रदेश को उचित मदद मिलेगी ताकि आम आदमी को उसका लाभ मिल सके।
PunjabKesari, Central Minister And CM Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News