ढांक से गिरने से महिला की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 04:58 PM (IST)

चम्बा (नीलम): जिले के रजेरा क्षेत्र में एक महिला की ढांक से गिरने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान विद्या देवी (43) पत्नी खेडो राम निवासी गांव बाढ़का पंचायत रजेरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रविवार को विद्या देवी दोपहर बाद घर के पास लगते जंगल में गई थी। वहां अचानक पहाड़ी से उसका पैर फिसल गय और वह गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। शाम तक महिला के जंगल से वापस न आने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जंगल में जाकर उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह जब परिजन फिर से जंगल में गए तो महिला को नाले में मृत अवस्था में पाया गया।

उसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर मायके  पक्ष को सूचित किया तथा उनके बयान दर्ज किए। महिला के शव को मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि  पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News