Kullu: 39 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, प​ति की पहले हो चुकी है मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 29, 2025 - 03:52 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): खराहल क्षेत्र के एक गांव में महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की तबीयत बिगड़ गई है। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 39 वर्षीय महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। महिला की हालत बयान देने योग्य नहीं है। पुलिस का कहना है कि महिला की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि महिला के प​ति की पहले ही मौत हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News