Solan: नालागढ़ में महिला की मौत पर बवाल, मायका पक्ष ने NH पर शव रखकर किया चक्का जाम

punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 07:56 PM (IST)

बीबीएन (शेर सिंह): नालागढ़ के तहत गांव रामपुर गुजरां निवासी महिला की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीरवार को महिला के मायके पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस थाना नालागढ़ के सामने रखकर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक सभी आरोपी, खासकर ननदों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक न तो चक्का जाम हटाया जाएगा और न ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
PunjabKesari

चक्का जाम की सूचना मिलते ही विधायक हरदीप बावा और एसपी बद्दी विनोद धीमान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने पर शाम करीब साढ़े 6 बजे चक्का जाम समाप्त किया गया। इस दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ा। चक्का जाम दोपहर 2 बजे शुरू हुआ था।
PunjabKesari

इससे पहले मंगलवार को भी मृतका के परिजनों ने थाना नालागढ़ के बाहर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और ताया ससुर को हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News