Chamba: बकरियां चराने गए बुजुर्ग की मौत

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 10:48 PM (IST)

चम्बा (काकू): भरमौर क्षेत्र में एक हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान चतरो राम (63) पुत्र मोहरी राम निवासी गांव सुलह, डाकघर राड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है। चतरो राम बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मैडीकल कालेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News