​Chamba: मैडीकल कालेज में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत मामले की जांच शुरू

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 08:56 PM (IST)

चम्बा (काकू): मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत मामले की जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि डीसी को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले में परिजनों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें उचित कार्रवाई की मांग उठाई है।

बता दें कि शनिवार को चुराह क्षेत्र का व्यक्ति ढांक से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था और अस्पताल परिसर में खूब हंगामा भी किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News