कांग्रेस ने मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र से की जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल अभियान की शुरूआत

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 08:06 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल अभियान की शुरूआत की। इस अभियान की शुरूआत मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र से हुई है। अभियान के तहत द्रंग से 873 लोगों को जोड़ा गया है। राजीव शुक्ला ने शिमला राजीव भवन से द्रंग विधानसभा के सभी बूथ कमेटी के लोगों से सीधा संवाद कर जीत का मंत्र दिया, साथ ही हर बूथ पर 5 महिला और 10 यूथ जोड़ने का संकल्प लिया गया। राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य बूथ के लोगों से वीडियो काॅन्फ्रैंसिंग के माध्यम से सीधा संपर्क साधना है। पार्टी इस बार नई टैक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल बूथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कर रही है। कांग्रेस पार्टी एक डिजिटल एप के माध्यम से सभी मतदाताओं तक पहुंच रही है।  

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल करेंगे संवाद
हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दो विधानसभा क्षेत्रों सोलन और ज्वालामुखी के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। आने वाले दिनों में पार्टी के अधिकतर राष्ट्रीय नेता बूथ कार्यकत्र्ताओं से सीधे रू-ब-रू होंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News