कोरोना से लड़ने को आगे आया ये कारोबारी, CM Relief Fund में दिए 21 लाख रुपए

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 06:41 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के लड़ने के लिए जहां कई संस्थाएं, मंत्री, विधायक, कर्मचारी वर्ग और अन्य लोग सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, वहीं ग्रीनबैरी वैलफेयर फाऊंडेशन नारकंडा के चेयरमैन और नारकंडा के कारोबारी राजेश कुमार गुप्ता ने भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिल्ली से सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष के खाते में 21 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर कर सामाजिक दायित्व का बहुत बड़ा संदेश दिया है। राजेश कुमार गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सभी को एकजुट होकर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस संकट की घड़ी का सामना करने की आवश्यकता है।

बिजली बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन

वहीं बिजली बोर्ड के अधिकारियों को कर्मचारियों ने भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक ने पत्र जारी कर बताया कि बोर्ड प्रबंधन की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ हुई बैठक में इसको लेकर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि सभी बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से एक दिन का वेतन काट कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News