Mandi: पुलिस ने किराए के कमरे में दी दबिश, चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 07:37 PM (IST)

सुंदरनगर (सोढी): पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने शहर के रैस्ट हाऊस चौक पर किराए के कमरे में रह रहे युवक-युवती को 2.140 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार एक सूचना के आधार पर थाना सुंदरनगर के दल ने रैस्ट हाऊस चौक पर किराए के कमरे में छापेमारी की। 

इस दौरान पुलिस ने मौके से 2.140 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिस पर पुलिस ने रोहित कुमार (29) पुत्र राजकुमार निवासी भौणबाड़ी डाकघर कलोहड़ तहसील सुंदरनगर और भारती गुलेरिया (24) पुत्री धनंजय कुमार निवासी गांव नोरु, डाकघर भंगरोटू व तहसील बल्ह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनोद कुमार ने चिट्टे के साथ युवक-युवती को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News