Mandi News: 9 जुलाई को द्रंग-धनोग क्षेत्र में लगेगा Power Cut, 8 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 08:19 PM (IST)

मंडी  (रजनीश): मंडी जिला के तहत 11 केवी विद्युत लाइन द्रंग-धनोग की आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 9 जुलाई को 11 केवी द्रंग-धनोग फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों बिजनी, मैगल, टांडू, पाखरी, गलूधार, नेरी, रुंघ, धनोग, टादी, बक्साघराट, खुईधार तथा चनालदी में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता होशियार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा है। यदि मौसम खराब रहता है तो मुरम्मत कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News