Mandi: 3 पंचायतों के लोग रियायती दरों पर कर सकेंगे मां बगलामुखी रोप-वे का सफर
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 09:06 PM (IST)
मंडी (रजनीश): मानसून और भूस्खलन के कारण प्रभावित हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रशासन ने एक बड़ी राहत दी है। बालीचौकी और गोहर उपमंडल की 3 ग्राम पंचायतों के स्थानीय निवासियों को अब पंडोह स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी रोप-वे के सफर में विशेष छूट मिलेगी। डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि ये आदेश 13 जुलाई से आगामी आदेशों तक तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। इसमें बालीचौकी उपमंडल की कुकलाह और कशौड़ पंचायतें, जबकि गोहर उपमंडल की तांदी पंचायत का बाखली वार्ड शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस रोप-वे का उपयोग न केवल आम जनता के आने-जाने के लिए होगा, बल्कि बरसात के इस मौसम में किसी भी प्रकार के आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए भी इसे वैकल्पिक परिवहन साधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

