भाजपा की 4 संसदीय क्षेत्रों में होंगी रैलियां : राजीव बिंदल

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 10:04 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): भाजपा का प्रदेश में जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने बताया कि 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में चारों लोकसभा क्षेत्रों में 4 बड़ी रैलियों का आयोजन होगा। इन्हें केंद्रीय नेताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा। बुधवार को सोलन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 30 जून तक व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, लोकसभा, विधानसभा व बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें शिमला विधानसभा क्षेत्र के देहा बलसन में रैली होगी, जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता व पदाधिकारी शामिल होंगे। रैलियों के अलावा 4 बड़े व्यापारी सम्मेलन व प्रबुद्ध जनसम्मेलन समेत अन्य कार्यक्रम होंगे।

राजीव बिंदल ने कहा कि विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में 68 स्थानों पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा होगी, जिसमें 10 हजार लोगों को जोड़ा जाएगा। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के तहत 35 हजार लोगों की भागीदारी होगी। लाभार्थी सम्मेलन में 25 हजार, योगा दिवस पर 20 हजार और विकास तीर्थ यात्रा में 7000 लोगों की भागीदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह 20 से 30 जून तक बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इसमें घर-घर जनसंपर्क अभियान होगा और 7813 बूथों पर हर बूथ से 100 परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, संसदीय क्षेत्र प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद, आशुतोष वैद्य, शैलेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संजीव सूद व मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News