मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही भाजपा : वीरभद्र

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 12:29 AM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा राज्य में जिस 50 प्लस या 60 प्लस की बात कह रही है, वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने से अधिक कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता रहा है और भविष्य में भी होगा। उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी और चुनाव घोषणा पत्र में की गई सभी घोषणाएं पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद हमें थोड़ा आराम मिला है और आने वाले लोगों को समय दे पा रहे हैं। 

राज्य के लोग मेरे शुभचिंतक
उन्होंने कहा कि राज्य के लोग उनके शुभचिंतक हैं। उनको पता था कि यह मेरा आखिरी चुनाव है, इसलिए वे भारी संख्या में मतदान करने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव परिणाम का इंतजार करना होगा और उसके बाद प्रदेश के भविष्य को ध्यान में रखकर जारी किए गए घोषणा पत्र पर अमल होगा। कांग्रेस का घोषणा पत्र हर वर्ग के लोगों पर केंद्रित है। कांग्रेस चुनाव में किए गए सभी वायदों को पूरा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News